Meerut News: 10 दिन का अल्टीमेटम देकर ग्रामीणों ने टाला लखनऊ कूच
मेरठ, नवम्बर 28 -- Meerut News: चकबंदी के विरोध में परिवार सहित लखनऊ जाने की तैयारी कर रहे दबथुवा के ग्रामीणों ने शनिवार को अपना कूच स्थगित कर दिया। तहसील अधिकारियों और इंस्पेक्टर अरुण मिश्रा ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता की। एसडीएम उदित नारायण सेंगर से फोन पर बातचीत कराने के बाद 10 दिन में चकबंदी निरस्तीकरण की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद ग्रामीण लखनऊ जाने के फैसले से पीछे हट गए। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में चकबंदी प्रक्रिया का लंबे समय से विरोध हो रहा है। पहले ही रडार, हाईवे और अन्य विकास कार्यों में किसानों की काफी जमीन जा चुकी है, ऐसे में अब चकबंदी की आवश्यकता नहीं है। ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार अधिकारियों के चक्कर लगाने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसी से नाराज होकर ग्रामीणो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.