मेरठ, जुलाई 20 -- Meerut News: श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दबथुवा में रविवार को वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत 'एक पौधा मां के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 22 यूपी गर्ल्स बटालियन की एनसीसी कैडेट्स ने विद्यालय परिसर में करीब 55 पौधे रोपे और उनकी देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम का आयोजन बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल होपेंद्र ठाकुर एवं कॉलेज के प्रधानाचार्य जीत नारायण भारती के निर्देशन तथा एनसीसी अधिकारी कैप्टन सविता चौधरी के मार्गदर्शन में हुआ। इस दौरान आम, नीम, बबूल, कनेर, गुड़हल, जामुन और अमरूद सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कैप्टन सविता चौधरी ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन का आधार हैं। ये हमें ऑक्सीजन, छाया, फल और स्वच्छ वातावरण प्रदान करते हैं। उन्होंने कैडेट्स से अधिक से अधिक पौधे लग...