Meerut News: 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान में एनसीसी कैडेट्स ने लगाए पौधे
मेरठ, जुलाई 16 -- Meerut News: 73 यूपी बटालियन एनसीसी, मवाना के तत्वावधान में गुरुवार को 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए प्रेरित करना रहा। उप कमान अधिकारी कर्नल आशीष मोहन अग्रवाल के निर्देशन में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्नल आशीष मोहन अग्रवाल ने की, जबकि संचालन सूबेदार चिन्मय दास ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में कृषक इंटर कॉलेज मवाना के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि के द्वारा पौधारोपण उप कमान अधिकारी एवं मुख्य अतिथि ने संयुक्त रूप से सहजन का पौधा रोपकर अभियान का शुभारंभ किया। इसके बाद एनसीसी के एएनओ, पीआई स्टाफ एवं अनेक कैडेट्स ने सहजन, नीम, पीपल, बरगद, सागौन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.