Meerut News: 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण किया
मेरठ, जुलाई 15 -- Meerut News: पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को मजबूत बनाने के उद्देश्य से कस्बे के डीपीएम पब्लिक स्कूल में बुधवार को 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत भव्य पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बहसूमा थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने भाग लिया। विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय परिवार ने उनका स्वागत किया। अभियान के तहत विद्यालय परिसर में फलदार, छायादार एवं औषधीय प्रजातियों के दर्जनों पौधे रोपे गए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार व विद्यालय सचिव जगदीश त्यागी ने संयुक्त रूप से पौधरोपण कर किया। इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भी उत्साहपूर्वक पौधे लगाए। विद्यालय परिसर हरियाली से आच्छादित नजर आया और पूरे वातावरण में पर्यावरण संरक्षण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.