Meerut News: रोटरी क्लब मेरठ की अनूठी पहल: सरकारी स्कूलों के बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान
मेरठ, जुलाई 19 -- Meerut News: मेरठ, मुख्य संवाददाता सेवा परमो धर्म के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए रोटरी क्लब मेरठ ने शिक्षा और बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित एक सराहनीय सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया। इस पहल के माध्यम से रोटरी क्लब ने शनिवार को जिले के कई सरकारी विद्यालयों में पहुंचकर बच्चों को खेल सामग्री और उपहार वितरित किए, जिससे नन्हे-मुन्ने बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
कार्यक्रम का सफल संचालन इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में कार्यक्रम चेयरमैन रो.पवन भारद्वाज का विशेष मार्गदर्शन रहा। इस सेवा यात्रा में क्लब के समर्पित सदस्य रो.संजय मित्तल, रो. शशी शर्मा और रो. प्रियंका सिंघल ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्राम प्रधान और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने इस नेक कार्य की गरिमा को और बढ़ा दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.