Meerut News: जयकरण गुप्ता बने एमएलसी चुनाव समिति के संयोजक
मेरठ, अक्टूबर 6 -- Meerut News: मंगलवार को भाजपा की मेरठ महानगर की शहर विधानसभा ने एमएलसी चुनाव को लेकर कमल दत्त शर्मा के कार्यालय पर कामकाजी बैठक हुई। बैठक में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा ने कार्यकर्ताओं से बूथ जीता, चुनाव जीता के मंत्र के साथ घर-घर संपर्क करने का आह्वान किया। महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने मतदाता सूची के सत्यापन और बूथवार रणनीति पर जोर दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता जयकरण गुप्ता को चुनाव समिति का संयोजक नियुक्त करने की घोषणा की गई। वहीं कमल दत्त शर्मा को शहर विधानसभा क्षेत्र में समग्र तैयारी एवं निगरानी की जिम्मेदारी दी गई। अरविंद गुप्ता मारवाड़ी को महानगर संयोजक (शिक्षक निर्वाचन), राजकुमार मांगलिक को महानगर संयोजक (स्नातक निर्वाचन) बनाया गया। यह भी पढ़ें- Aligarh News: एमएलसी चुनाव को लेकर को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.