मेरठ, अक्टूबर 6 -- Meerut News: मंगलवार को भाजपा की मेरठ महानगर की शहर विधानसभा ने एमएलसी चुनाव को लेकर कमल दत्त शर्मा के कार्यालय पर कामकाजी बैठक हुई। बैठक में ​शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा ने कार्यकर्ताओं से बूथ जीता, चुनाव जीता के मंत्र के साथ घर-घर संपर्क करने का आह्वान किया। महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने मतदाता सूची के सत्यापन और बूथवार रणनीति पर जोर दिया। इस अवसर पर ​वरिष्ठ नेता जयकरण गुप्ता को चुनाव समिति का संयोजक नियुक्त करने की घोषणा की गई। वहीं ​कमल दत्त शर्मा को शहर विधानसभा क्षेत्र में समग्र तैयारी एवं निगरानी की जिम्मेदारी दी गई। ​अरविंद गुप्ता मारवाड़ी को महानगर संयोजक (शिक्षक निर्वाचन), ​राजकुमार मांगलिक को महानगर संयोजक (स्नातक निर्वाचन) बनाया गया। यह भी पढ़ें- Aligarh News: एमएलसी चुनाव को लेकर को...