मेरठ, अक्टूबर 11 -- चयनित अभ्यर्थियों की प्रक्रिया 12 अक्तूबर से Meerut News: उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग द्वारा एनरोलमेंट-2025 के तहत चयनित अभ्यर्थियों के चिकित्सा परीक्षण (मेडिकल टेस्ट) और चरित्र सत्यापन की प्रक्रिया 12 अक्तूबर से शुरू होने जा रही है। ​जिला कमान्डेंट होमगार्ड्स सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि प्रदेश स्तर पर 75 जनपदों में चयनित कुल 41,425 अभ्यर्थियों की जनपदवार सूची प्राप्त हो चुकी है। इसमें मेरठ जनपद से कुल 688 पुरुष व महिला अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र सीधे भेजे जा रहे हैं। यदि किसी अभ्यर्थी को हार्ड कॉपी प्राप्त करनी हो, तो वे जिला कार्यालय होमगार्ड्स, मेरठ (एमडीए बिल्डिंग, प्रथम तल) से 11 एवं 12 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक प्राप्त कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- Meerut News: ह...