Meerut News: होटल रंजीत पर प्रशासन भी करने जा रहा कार्रवाई
मेरठ, अगस्त 19 -- Meerut News: सदर थाना क्षेत्र स्थित थापरनगर में होटल रंजीत में नाबालिग लड़की के साथ दूसरे वर्ग के लड़के को कमरा दिए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस गंभीर घटना पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। एडीएम सिटी ब्रजेश सिंह ने स्पष्ट किया है कि होटल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही नोटिस जारी किया जाएगा। होटल में नाबालिग लड़की को कमरा उपलब्ध कराने के मामले में प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि उक्त होटल का रजिस्ट्रेशन सराय एक्ट के अंतर्गत है। एडीएम सिटी ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले इस होटल को नोटिस भेजा जाएगा और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रशासन शहरभर में उन तमाम होटलों की भी जांच कर रहा है जो बिना एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) और बिना वैध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.