मेरठ, अगस्त 27 -- Meerut News: लोहियानगर क्षेत्र के जीतन गार्डन कॉलोनी स्थित हैंडलूम फैक्ट्री में बुधवार रात एक कर्मचारी की मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद करीब दो घंटे शव में मशीन में फंसा रहा। मशीन के धागों में फंसने से उसकी गर्दन कट गई और एक पैर शरीर से अलग हो गया। हादसे के बाद अन्य कर्मचारियों में चीखपुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, अकरम शाहपीर गेट निवासी इस्लामुद्दीन के हैंडलूम कारखाने में काम करता था। बुधवार शाम करीब सात बजे बिजली चली गई। इसके बावजूद अकरम मशीन छोड़कर बाहर नहीं आया। कुछ देर बाद कर्मचारी शाकिब मशीन के पास पहुंचा तो वहां का मंजर देखकर उसके होश उड़ गए। अकरम मशीन के धागों में बुरी तरह उलझा हुआ था। धागे से उसकी गर्दन कट चुकी थी, जबकि उसका एक पैर शरीर से अलग हो गय...