Meerut News: हिट एंड रन : बुजुर्ग को रौंदते हुए कई मीटर तक घसीट ले गई थार, चालक फरार
मेरठ, जुलाई 15 -- Meerut News: मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर-2 के सामने मंगलवार को तेज रफ्तार थार चालक की लापरवाही ने एक बुजुर्ग को जिंदगी और मौत के बीच ला खड़ा किया। थार ने बाइक सवार 54 वर्षीय बिजेंद्र सिंह को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक थार के नीचे फंस गई और चालक उसे कई मीटर तक घसीटता हुआ मौके से फरार हो गया। हरवंश विहार निवासी शेखर चौधरी ने बताया कि उनके पिता बिजेन्द्र सिंह मंगलवार को बाइक से मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित डाकघर जा रहे थे। जैसे ही वह मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर-2 के सामने पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार थार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सड़क पर जा गिरे, जबकि बाइक थार के साथ काफी दूर तक घिसटती चली गई। इसके बाद चालक बिना रुके वाहन लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने घायल को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। चि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.