Meerut News: हिंडन नदी पर स्थाई पुल निर्माण को लेकर संसद से मिले ग्रामीण
मेरठ, अगस्त 30 -- Meerut News: हिंडन नदी पर चिरचिटा और किनौनी गांव के बीच स्थायी पुल निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों ने रविवार को बागपत सांसद को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने सांसद से पुल का निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग की। उनका कहना है कि पुल नहीं होने के कारण आसपास के कई गांवों के लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, नदी पार करने के दौरान होने वाले हादसों का खतरा भी बना रहता है। ग्रामीण अनुज भड़ाना चिरचिटा, पवन ठेकेदार, अनुज प्रधान व संदीप प्रधान ने बागपत सांसद डा. राजकुमार सांगवान को ज्ञापन देते हुए बताया कि बागपत व मेरठ के दो दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ने वाले मार्ग चिरचिटा और किनौनी के बीच हिंडन नदी पर अस्थाई पुल होने से बरसात में बढ़े जल स्तर से हादसों में लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.