Meerut News: हिंडन का पानी उतरा, खेतों में छोड़ गया तबाही
मेरठ, जुलाई 24 -- Meerut News: हिंडन नदी का जलस्तर भले ही अब घट गया हो, लेकिन पीछे तबाही की ऐसी तस्वीर छोड़ गया है जिसने किसानों की सालभर की मेहनत पर पानी फेर दिया। सरूरपुर क्षेत्र के पांचली बुजुर्ग, बपारसी, हर्रा, खिवाई और कालीना समेत कई गांवों में सैकड़ों बीघा गन्ने की व अन्य फसल कई दिनों तक जलभराव की चपेट में रही। पानी उतरने के बाद खेतों में गन्ना गिर गया है। और फसल सड़ने लगी है। इससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पिछले दिनों लगातार बारिश के चलते हिंडन नदी उफान पर आ गई थी। नदी का पानी आसपास के खेतों में फैलने से बड़े पैमाने पर गन्ने की फसल जलमग्न हो गई थी। अब खेतों से पानी निकल रहा है, लेकिन फसल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। कई जगह गन्ना पूरी तरह गिर गया है, जबकि लंबे समय तक जलभराव रहने से उसकी जड़ें सड़ने लगी हैं। किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.