मेरठ, जुलाई 31 -- Meerut News: चौ.चरण सिंह विवि कैंपस में रंगकर्मी स्वर्गीय सुरेंद्र शर्मा को मेरठ के रंगकर्मियों ने नाट्य प्रस्तुति से श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी स्मृति में हुए हास्य नाटक 'गोरखधंधा' ने दर्शकों को जमकर हंसाया। सीसीएसयू कैंपस के उर्दू विभाग, वी कमिट एवं मेरठ आर्टिस्ट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में अटल सभागार में हुए इस नाट्य मंचन ने कमीशन के खेल को उजागर करके रख दिया। जयवर्धन द्वारा लिखित एवं अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित इस हास्य नाटक में दिखाया गया कि किस प्रकार पैसे के लालच में दिल्ली प्रॉपर्टी का मालिक सज्जन (हेमंत गोयल) अपने मैनेजर गुल्लू (राशिद युसूफ) और रंगकर्मी दोस्त नटवर (फैजान यासीन) के साथ मिलकर लोगो को उल्लू बना कर 11 महीने का रेंट एग्रीमेंट करता है और फिर 11 महीने बाद उससे मकान खाली करा कर फिर से कमीशन लेने ...