मेरठ, सितम्बर 8 -- Meerut News: मवाना नगर स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा सातवीं के छात्र की हार्ट अटैक से हुई मौत के मामले में पिता धर्मेन्द्र शर्मा ने सोमवार देर रात पत्र सौंपा है, जिसमें उन्होंने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया। पत्र में कहा कि बेटे कुनाल की मौत हार्ट अटैक से हुई है, इस कारण उनका परिवार कोई पुलिस कार्रवाई नहीं चाहता। मवाना में फलावदा रोड स्थित मोहल्ला काबलीगेट निवासी धर्मेन्द्र शर्मा का बेटा 14 वर्षीय कुनाल शर्मा मवाना के एक निजी स्कूल में कक्षा सातवीं में पढ़ता था। सोमवार दोपहर करीब एक बजे स्कूल का अवकाश होने के बाद कुनाल शर्मा के अन्य साथी घर जाने के लिए रिक्शा में बैठ गया। उसी समय कुनाल शर्मा टायलेट जाने के लिए चला गया। पांच मिनट में जब वह टायलेट से नहीं आया तो उसके साथी उसे आवाज देकर बुलाने लगे। स्कूल स्टाफ के कई लोग...