Meerut News: हापुड़ रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं
मेरठ, जुलाई 8 -- Meerut News: टीपीनगर थाना क्षेत्र में मेरठ-हापुड़ रेलवे लाइन के किनारे बुधवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टीपीनगर थाना प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष प्रतीत हो रही है। उसने काले रंग की शर्ट और नीले रंग की जींस पहनी हुई थी। युवक के गले पर मां शब्द गुदा हुआ है। मृतक की जेब से कोई पहचान पत्र, मोबाइल या अन्य दस्तावेज बरामद नहीं हुआ। आसपास के लोगों और राहगीरों से मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन देर शाम तक पहचान नहीं हो सकी। मृतक की पहचान कराने के लिए सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों का सहारा लिया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.