Meerut News: हापुड़ अड्डे पर चला बुलडोजर, व्यापारियों ने किया हंगामा
मेरठ, जुलाई 24 -- Meerut News: शहर के सबसे व्यस्ततम इलाकों में शुमार हापुड़ अड्डे पर गुरुवार को पुलिस, प्रशासन की देखरेख में नगर निगम, पीडब्लूडी का बुलडोजर जमकर चला। हाईवे की जमीन पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर की नामचीन दुकान जगन छोले-भटूरे के अतिक्रमित हिस्से को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान व्यापारियों ने विरोध करते हुए हंगामा। सिटी मजिस्ट्रेट नवीन कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि हाईवे की जमीन को लेकर यह कार्रवाई की गई है। उधर, दुकानदार का कहना था कि अतिक्रमण के नोटिस को लेकर हाईकोर्ट से स्टे था। इसके बावजूद कार्रवाई की गई। कई महीने से हापुड़ अड्डा चौराहा स्थित जगन छोले-भटूरे की दुकान को लेकर प्रशासन, पीडब्लूडी एनएच डिविजन की ओर से कार्रवाई चल रही थी। पीडब्लूडी एनएच डिविजन का कहना था कि हाईवे की जमीन को ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.