मेरठ, सितम्बर 11 -- Meerut News: दिल्ली दून हाईवे पर कांवड़ यात्रा के दौरान वलीदपुर कट के पास घायल मिले थाना इंचौली क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी युवक की सुभारती अस्पताल में गुरुवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पंचनामा भरने पहुंची पुलिस का परिजनों ने विरोध करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर परिजन थाने पहुंचे और आरोपी को जेल भेजने की मांग की। जिसको लेकर पुलिस और मृतक के परिजनों में तिखी नोकझोंक हुईं। दौराला थाने पर भगवानपुर निवासी कपिल ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सात अगस्त को गांव निवासी अमर कांवड़ देखने के बहाने उसके छोटे भाई 27 वर्षीय कुलदीप को घर से बुलाकर दौराला ले गया था। उसका भाई कुलदीप वलीदपुर कट के पास घायल अवस्था में मिला था। जिसको मोदीपुरम स्थित अस्पताल में भर्ती कराया था, ज...