Meerut News: हाजी गल्ला के गोदाम पर एसटीएफ और स्वाट टीम का छापा
मेरठ, अक्टूबर 24 -- Meerut News: मेरठ। एसटीएफ और स्वाट टीम ने सदर क्षेत्र स्थित हाजी गल्ला के गोदाम पर शुक्रवार दोपहर दबिश दी। इस दौरान हाजी गल्ला के बेटे हाजी अलीम से पूछताछ की गई। कुछ वाहन और सामान बरामद किया गया। इस संबंध में फिलहाल सीओ कैंट को जांच और कार्रवाई का आदेश दिया गया है। एसटीएफ को इनपुट मिला कि हिस्ट्रीशीटर और शातिर वाहन चोर हाजी गल्ला के गोदाम में चोरी के वाहनों को रखा हुआ है। इस पर एसटीएफ ने मेरठ पुलिस के अधिकारियों से संपर्क किया। सिटी की स्वाट टीम को कार्रवाई के लिए लगाया गया। शुक्रवार दोपहर एसटीएफ और स्वाट टीम ने सदर कैंट बोर्ड कार्यालय के पास ही एक गोदाम पर छापेमारी की। यह गोदाम हाजी अलीम के नाम पर है। पुलिस ने अलीम को बुलाकर पूछताछ की और गोदाम में काफी गाड़ियों के पार्ट्स और चेसिस बरामद किए। हाजी अलीम ने बताया कि ये स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.