मेरठ, अक्टूबर 29 -- Meerut News: सोतीगंज में चोरी के वाहनों के कटान को लेकर पुलिस की कार्रवाई फिर तेज हो गई है। बुधवार को एसओजी और सदर बाजार पुलिस ने कबाड़ी हाजी गल्ला के गोदाम और घर पर छापेमारी की। पुलिस को चोरी के वाहनों के कटे पुर्जे और अन्य संदिग्ध सामान मिलने की सूचना थी, लेकिन तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध माल बरामद नहीं हुआ। पुलिस की इस कार्रवाई से सोतीगंज में खलबली मच गई। पिछले दस दिनों में क्षेत्र में तीसरी बार दबिश की कार्रवाई सामने आई है। इससे सोतीगंज में चोरी के वाहनों के कटान से जुड़े नेटवर्क की गतिविधियों को लेकर फिर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, बुधवार की कार्रवाई और बरामदगी को लेकर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। यह भी पढ़ें- Meerut News: हाजी गल्ला के गोदाम और घर पर फिर छापा बिल्ला की गिरफ्तारी और पुलिस निगरानी ...