Meerut News: हाईवे पर सरियो से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली में घुसा बाइक सवार, मौत
मेरठ, अक्टूबर 26 -- Meerut News: दौराला। दिल्ली दून हाईवे पर दौराला फ्लाईओवर के ऊपर रविवार देर शाम दर्दनाक हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक सवार आगे जा रही सरियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टकरा गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टोल एंबुलेंस नंबर से 1033पर कॉल किया, लेकिन काफी समय बाद भी एक किलोमीटर की दूरी पर टोल एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार ने थाने की गाड़ी से घायल को एसडीएस ग्लोबल अस्पताल मोदीपुरम में भर्ती कराया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मुजफ्फरनगर के खालापार निवासी 40 वर्षीय भूरे पुत्र निसार अपनी बाइक पर सवार होकर मेरठ से अपने घर लौट रहा था। दौराला फ्लाईओवर पर पहुंचने पर आगे चल रहे सरियों से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली से निकली सरियों में उलझ गया। सरियों से उलझने पर बाइक सवार गंभीर रूप से घ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.