Meerut News: हाईवे पर वलीदपुर के पास कूड़े के ढेर में लगी आग, फैला धुआं
मेरठ, नवम्बर 9 -- Meerut News: दिल्ली दून हाईवे पर वलीदपुर गांव के पास पूर्व कांग्रेस नेता स्व. जफर के बाग के समीप खाई में ढाबा संचालकों द्वारा डाले गए कूड़े के ढेर में सोमवार को आग लग गई। जिसके चलते हाईवे पर धुएं का गुब्बार छा गया। सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने बताया कि हाईवे किनारे स्थित खाई में आसपास के ढाबा संचालक कूड़ा डालते है। जिसके चलते आएदिन कूड़े के ढेर में आग लग जाती है। आग लगने के बाद उठने वाला धुआं हाईवे और आसपास के क्षेत्र में फैलने से लोगों को परेशानी होती है और प्रदूषण भी बढ़ता है। ग्रामीणों अमित, नाजिम, राशिद आदि ने बताया कि हाईवे किनारे कूड़ा डालने से गंदगी फैलती है। संबंधित विभाग और एनएचएआई अधिकारियों शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रहे। कार्रवाई नहीं होने के कारण कूड़े का ढेर लगातार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.