Meerut News: हाईकोर्ट बेंच के लिए अधिवक्ताओं ने निकाली न्यायिक यात्रा
मेरठ, अक्टूबर 21 -- Meerut News: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर बुधवार को सरधना बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने कस्बे में न्यायिक यात्रा निकाली। बार अध्यक्ष सैय्यद आरिफ अली के नेतृत्व में निकाली गई यात्रा में अधिवक्ताओं ने लोगों से आंदोलन को समर्थन देने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि मांग का समर्थन नहीं करने वाले राजनीतिक दलों को आगामी विधानसभा चुनाव में विरोध का सामना करना पड़ सकता है। बार एसोसिएशन के महामंत्री संजीव पंवार ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है। क्षेत्र के लोगों को न्याय पाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। इससे उनका समय और पैसा दोनों खर्च होते हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.