मेरठ, अगस्त 9 -- Meerut News: शिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए जल लेकर आ रहे कांवड़ियों को आना प्रारंभ हो गया है। यहां मुख्य जलाभिषेक प्राचीन पांडेश्वर मंदिर में स्थापित प्राचीन शिवलिंग करते है। इसके अलावा अन्य शिवालयों में जलाभिषेक होता है। वहीं कांवड़ियों की सेवा भाव के लिए शिविर लगे है तथा भक्त भोलो के सेवा में लगे हुए है। मध्य गंग नहर पटरी पर लगे बाबा मनकेश्वर नाथ शिविर में पहुंचकर तहसीलदार मवाना निरंकार सिंह व थानाध्यक्ष कमल शंकर त्रिवेदी ने पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों की जांच की तथा समस्त निगरानी के लिए हरसमय कैमरे चालू रखने की बात कही। यह भी पढ़ें- कांवड़ -- बोलबम के उद्घोष के साथ गंतव्य को बढ़ रहे शिवभक्त कांवड़िया नगर पंचायत द्वारा साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है तथा मुख्य मार्ग के अलावा भी सफाईकर्...