Meerut News: हसनपुर कलां में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
मेरठ, अक्टूबर 17 -- Meerut News: हसनपुर कलां में महिला के घर हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया मोबाइल और सोने का सेट बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर सुबोध सक्सेना ने बताया कि 26 सितंबर की रात हसनपुर कलां निवासी कमलेश के घर से दो मोबाइल, सोने का सेट और अन्य आभूषण चोरी हो गए थे। अगले दिन तलाश के दौरान कमलेश का एक संदूक पड़ोसी के घेर में मिला, जबकि कुछ कपड़े गांव के तालाब के किनारे पड़े मिले थे।
हसनपुर कलां चोरी में आरोपी गिरफ्तार कमलेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि घटना वाली रात पड़ोस में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुड़दंग हुआ था। आरोप था कि चोर छत के रास्ते घर में घुसे और सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.