Meerut News: हवा की रफ्तार थमी, मेरठ पर स्मॉग ने तानी चादर
मेरठ, नवम्बर 13 -- Meerut News: बुधवार से हवा की रफ्तार पर लगे ब्रेक से गुरुवार को मेरठ पर स्मॉग की चादर तन गई। स्मॉग की चादर से सुबह 9.30 बजे रियल टाइम एक्यूआई 835 रिकॉर्ड हुआ। 203 दिनों के लंबे अंतराल के बाद गुरुवार को मेरठ में हवा सर्वाधिक प्रदूषित रही। मेरठ देश का आठवां और प्रदेश का दूसरा सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर रहा। दिवाली से ज्यादा प्रदूषित हवा गुरुवार को दर्ज की गई। फिलहाल मेरठ सहित वेस्ट यूपी में प्रदूषण से बड़ी राहत के आसार नहीं हैं। एक हफ्ते बारिश के कोई उम्मीद नहीं बन रही। हवा की रफ्तार भी सीमित रह सकती है। ऐसे में प्रदूषण और परेशान कर सकता है। गुरुवार सुबह मेरठ के आसमान में केवल धुएं की चादर दिखाई दी। धूप ना के बराबर थी। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से मेरठ में हवा की गति शून्य बनी हुई है। ऐसे में धूल-धुएं सहित विभिन्न प्रदूषक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.