मेरठ, अक्टूबर 27 -- Meerut News: कांग्रेस के वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत सोमवार को कांग्रेस के बुढ़ाना गेट कार्यालय में बैठक हुई। एआईसीसी ऑब्जर्वर अनंत दहिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं, एसआईआर प्रक्रिया और चुनाव आयोग की जवाबदेही से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर मिलना लोकतंत्र की बुनियादी शर्त है। मतदाता सूची में नामों को जोड़ने या हटाने की प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए। अनंत दहिया का मेरठ पहुंचने पर वरिष्ठ नेता हरेंद्र अग्रवाल, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा, जिलाध्यक्ष गौरव भाटी, पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, योगी जाटव, रीना शर्मा, केडी शर्मा, उदयवीर त्यागी, विनोद सोनकर समेत कांग्रेसियों ने स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Gridih New...