Meerut News: हर घर तिरंगा अभियान के तहत सरधना में निकली भव्य प्रभात फेरी
मेरठ, अगस्त 13 -- Meerut News: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत बुधवार को नगर पालिका परिषद की ओर से भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। नगर पालिका अध्यक्ष सबीला बेगम और ईओ दीपिका शुक्ला ने नगर पालिका कार्यालय परिसर से प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रभात फेरी में संत जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल और गोल्डन पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति गीतों और नारों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों के हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया। इस दौरान अध्यक्षा सबीला अंसारी व ईओ दीपिका शुक्ला ने उपस्थित लोगों को राष्ट्रभक्ति और स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। यह भी पढ़ें- पेज 4 नगर पंचायत कार्यालय से निकाली गई तिरंगा यात्रा प्रभात फेरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.