Meerut News: हर्रा में सरेराह युवक की बेल्ट से बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल
मेरठ, अगस्त 9 -- Meerut News: कस्बा हर्रा में रविवार को मामूली विवाद को लेकर दो युवकों ने पांचली बुजुर्ग गांव निवासी एक युवक की सरेराह बेल्ट और लाठी डंडो से जमकर पिटाई कर दी। युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। वायरल वीडियो में आरोपी पीड़ित युवक को घेरकर उसके साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि दबंग हमलावरों ने लोगों की मौजूदगी में भी पिटाई जारी रखी। हालांकि उक्त वीडियो की आपका अपना हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। बताया गया कि रविवार को युवक किसी काम से हर्रा आया था। इसी दौरान दो युवकों से उसका विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। आरोप है कि दोनों युवकों ने दूसरे गांव के युवक को प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.