Meerut News: हर्रा में बिजली लाइन में लगी आग, घंटों गुल रही बिजली
मेरठ, अगस्त 9 -- Meerut News: कस्बा हर्रा के वार्ड पांच में शनिवार रात बिजली की लाइन में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। लाइन से तेज चिंगारियां निकलने के बाद आग की लपटें उठने लगीं। आसपास के लोगों ने तत्काल विभाग को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। समय रहते बिजली बंद किए जाने से बड़ा हादसा टल गया। लाइन में फाल्ट के चलते वार्ड पांच समेत आसपास के वार्डों की बिजली आपूर्ति भी कई घंटे तक बाधित रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार रात में अचानक बिजली लाइन से चिंगारी निकलनी शुरू हुई। कुछ ही देर में बिजली के तार में आग लग गई। आग और तेज चिंगारियां देखकर आसपास मौजूद लोग सहम गए। लोगों ने तत्काल विभागीय कर्मचारियों को सूचना दी और आपूर्ति बंद कराई। बिजली बंद होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि फाल्ट के कारण वार्ड पांच और आसपास के मोहल्लों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.