Meerut News: हर्रा-खिवाई मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, पांच घायल
मेरठ, अक्टूबर 7 -- Meerut News: थाना सरूरपुर क्षेत्र के हर्रा-खिवाई मोड़ पर बुधवार देर शाम फैक्ट्री के सामने दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग घायल हो गए। दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। खिवाई निवासी हामिद पुत्र ओसाफ खुशी मोहम्मद पुत्र ताहिर और आसू पुत्र पद्दी मजदूरी करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान हर्रा-खिवाई मोड़ पर सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर खेड़ी गांव निवासी उवैस पुत्र जाहिर और कादिर पुत्र गुलाम मोहम्मद सवार थे। दोनों परिवार में शादी के लिए कपड़े खरीदने बरनावा जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सरूरपुर में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने पांचों की हालत गंभीर देखते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.