Meerut News: हरिद्वार से गंगाजल लेकर मवाना पहुंचे बुलंदशहर के कांवड़िये
मेरठ, अगस्त 6 -- Meerut News: सावन माह में शिवभक्ति का उत्साह चरम पर है। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर विभिन्न जनपदों के कांवड़िये अपनी-अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। गुरुवार को बुलंदशहर जिले के डिबाई क्षेत्र के श्रद्धालु कांवड़िये मवाना गंग नहर की पटरी पर पहुंचे। 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा। बुलंदशहर जिले के अनूपशहर के निकट डिबाई निवासी उमेश, तनिष्क, प्रकाश, गोविंद, धर्मवीर और दीपक कई वर्षों से भगवान शिव के अनन्य भक्त हैं। श्रद्धालुओं ने बताया कि उन्होंने 2 जुलाई को हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी से विधि-विधान के साथ गंगाजल उठाया और करीब 270 किलोमीटर की पैदल यात्रा शुरू की। श्रद्धालु अपने कंधों पर 41 लीटर और 31 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर डिबाई स्थित शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने जा रहे हैं। शिवभक्तों ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.