Meerut News: हरिद्वार घूमने जा रहे बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, एक की मौत, दो गंभीर
मेरठ, अक्टूबर 2 -- Meerut News: हरिद्वार घूमने जा रहे बाइक सवारों को गुरुवार देर रात कांवड़ मार्ग पर अटेरना पुल के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरधना सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से घायलों को रेफर कर दिया गया। उधर, हादसे की जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव को अपने साथ बुलंदशहर ले गए। बुलंदशहर जिले के औरंगाबाद थाना क्षेत्र के जनोरा गांव निवासी 20 वर्षीय विपिन पुत्र लेखराज चरखी दादरी में डिलीवरी ब्वाय का काम करता था। गुरुवार को वह अपने पांच दोस्तों के साथ दो बाइकों पर सवार होकर हरिद्वार घूमने जा रहा था। एक बाइक पर विपिन के साथ मनीष पुत्र हरकेश और पुनीत पुत्र शोदान सवार थे। जबकि दो साथी दूसरी बाइक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.