मेरठ, अक्टूबर 18 -- बुढ़ाना गेट में लंका दहन की लीला Meerut News: बुढ़ाना गेट स्थित जिमखाना मैदान में श्री सनातन धर्म रक्षिणी सभा के तत्वावधान में रामलीला का मंचन किया गया। कलाकारों ने हनुमान जी का लंका प्रवेश, विभीषण-हनुमान मिलन, माता सीता हनुमान संवाद, अशोक वाटिका उजाड़ना, अक्षय कुमार वध, रावण हनुमान संवाद और लंका दहन की लीला का मंचन किया। लीला में माता सीता की खोज में लंका पहुंचे हनुमान जी की भेंट विभीषण से होती है। विभीषण के रामभक्त होने का पता चलने पर दोनों के बीच संवाद होता है। इसके बाद हनुमान जी अशोक वाटिका पहुंचकर माता सीता से भेंट करते हैं और उन्हें भगवान श्रीराम की मुद्रिका देकर उनके कुशल होने का संदेश देते हैं। इसके बाद हनुमान जी अशोक वाटिका में फल खाने के साथ पेड़ पौधों को उजाड़ देते हैं। बाद में हनुमान जी को रावण के दरबार में...