Meerut News: हथौड़े से एटीएम तोड़ा, सायरन बजने पर भागा बदमाश
मेरठ, जुलाई 17 -- Meerut News: परतापुर क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर स्थित कैनरा बैंक के एटीएम को बदमाश ने हथौड़े से तोड़ने का प्रयास किया। अचानक सायरन बचने पर वह भाग निकाला। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों से आरोपी की पहचान कर उसको छह घंटे के भीतर दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त हथौड़ा, तमंचा, कारतूस और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद हुई है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को कैनरा बैंक मोहिउद्दीनपुर शाखा के प्रबंधक ने परतापुर थाने में तहरीर दी। बताया कि बुधवार देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने एटीएम मशीन को हथौड़े से क्षतिग्रस्त कर उसमें रखी नकदी निकालने का प्रयास किया। हालांकि मशीन पूरी तरह नहीं टूट सकी, अचानक सायरन बजने से फरार हो गया। पुलिस कंट्रोल रुम पर सूचना मिलने पर दौड़ी पुलिस ने घटना की जानकारी ली।मौके पर पहुंचे एसपी सिटी और स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.