मेरठ, अक्टूबर 8 -- Meerut News: स्वास्थ्य विभाग में चल रही संविदा कर्मचारियों की हड़ताल का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर साफ दिखाई देने लगा है। कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने के कारण अस्पताल में मरीजों को जांच से लेकर उपचार तक के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। गुरुवार को चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार को खुद ओपीडी की कमान संभालनी पड़ी। हड़ताल के चलते अस्पताल में तैनात संविदा कर्मचारी ड्यूटी से नदारद रहे। अस्पताल परिसर में संचालित सरकारी लैब पर ताले लटके मिले। जांच कराने पहुंचे मरीजों को लैब बंद मिलने के बाद मायूस होकर लौटना पड़ा। कई मरीजों को मजबूरी में जांच कराने के लिए निजी लैब का रुख करना पड़ा, जिससे उनकी जेब पर भी अतिरिक्त भार पड़ा। यह भी पढ़ें- Bareily News: शहर से देहात तक चिकित्सा सेवा ध्वस्त, मरीज परेशान गुरुवार को अस्पताल में उपचार करान...