मेरठ, जुलाई 21 -- Meerut News: मंढियाई गांव में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्क्रीनिंग एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान सुलेमानी बेगम ने फीता काटकर किया। शिविर में बीपी और शुगर की जांच भी की गई। साथ ही टीबी की जांच के लिए बलगम के नमूने लिए गए। एक्स-रे भी कराए गए। प्रधान पुत्र शादाब खान ने बताया कि शिविर में कुल 93 लोगों के एक्स-रे किए गए, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी रूबी पुंडीर ने बताया कि शिविर का उद्देश्य टीबी समेत अन्य बीमारियों की समय रहते पहचान कर मरीजों को उचित उपचार उपलब्ध कराना है। उन्होंने ग्रामीणों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की अपील की। इस अवसर पर शादाब खान, एसटीएलएस नईम, लैब तकनीशियन राजेश, एएनएम नेहा के अल...