Meerut News: स्वाभिमान रैली को लेकर रालोद नेताओं ने किया जनसंपर्क
मेरठ, अगस्त 30 -- Meerut News: राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता सुनील रोहटा ने रविवार को सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर आगामी स्वाभिमान रैली को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने सरूरपुर, नंगला, पथौली, सुरानी, नया गांव और जगेठी समेत आधा दर्जन से अधिक गांवों का भ्रमण किया और ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। जनसंपर्क के दौरान आयोजित बैठकों में सुनील रोहटा ने लोगों को तीन सितंबर को रामपुर मनिहारान स्थित गोचर महाविद्यालय के प्रांगण में प्रस्तावित स्वाभिमान रैली का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व में आयोजित होने वाली रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता और समर्थक जुटे हुए हैं। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: तीन सितंबर को रामपुर मनिहारान में रालोद की स्वाभिमान रैली उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.