Meerut News: स्वतंत्रता दिवस पर मेरठ रेंज में हाई अलर्ट, 4 हजार पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
मेरठ, अगस्त 13 -- Meerut News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर मेरठ रेंज में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 15 अगस्त को होने वाली तिरंगा यात्रा, प्रभात फेरी, शोभायात्रा और अन्य कार्यक्रमों को देखते हुए करीब चार हजार पुलिसकर्मियों को सुरक्षा ड्यूटी में लगाया गया है। रेंज को 24 जोन और 81 सेक्टर में बांटने के साथ 62 क्यूआरटी गठित की गई है। चारों जिलों में 302 चेकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। डीआईजी रेंज मेरठ कलानिधि नैथानी के निर्देश पर बुधवार से पांच विशेष अभियान ऑपरेशन शील, ऑपरेशन कवच, ऑपरेशन पहचान, ऑपरेशन बाजार और ऑपरेशन स्वीप शुरू किए गए हैं। इनके तहत अंतरराज्यीय और अंतरजनपदीय सीमाओं से लेकर बाजार, मॉल, होटल, धर्मशाला, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बैंक, एटीएम और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की जाएगी। सुरक्षा व्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.