मेरठ, अक्टूबर 10 -- Meerut News: कृषि उत्पादन मंडी समिति में 'स्वच्छ मंडी-शुभ मंडी' अभियान के तहत विशेष सफाई और सौंदर्यीकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान जेसीबी की मदद से मंडी परिसर की सफाई कराई गई। साथ ही दीवारों पर रंगाई-पुताई कर स्वच्छता के प्रति जागरूक करने वाले नारे भी लिखवाए गए। मंडी समिति के सचिव शुभम ढाका ने बताया कि मंडी निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन और उपनिदेशक दिग्विजय प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया जा रहा है। मंडी निदेशक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश की सभी मंडियों में विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। अभियान में बेहतर प्रदर्शन करने वाली मंडी समितियों को मुख्यालय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Lucknow News: मंडियों में 15 दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान चलेगा सचिव ने बताया ...