Meerut News: स्वच्छकारों के मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : मकवाना
मेरठ, नवम्बर 24 -- Meerut News: मेरठ। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने सोमवार को सर्किट हाउस में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को चेताया कि स्वच्छकारों के अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा और कल्याण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने दो टूक कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में स्वच्छकारों का सम्मान और संरक्षण शामिल है, ऐसे में जिम्मेदार विभाग कागजी खानापूर्ति छोड़कर जमीनी स्तर पर ठोस कार्रवाई करें। मैनुअल स्कैवेंजर निषेध एवं पुनर्वास अधिनियम, 2013 के प्रभावी अनुपालन की समीक्षा करते हुए मकवाना ने निर्देश दिए कि सफाई कर्मचारियों से जुड़े मामलों और शिकायतों का निस्तारण संवेदनशीलता और सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाए। यह भी पढ़ें- Purnia News: हाट-बाजारों और अन्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.