मेरठ, सितम्बर 2 -- Meerut News: मेरठ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए टीमों के चयन की प्रक्रिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। सब-जूनियर बालक बास्केटबॉल, सीनियर महिला कबड्डी तथा सीनियर पुरुष/महिला टेबल-टेनिस के जिला एवं मंडल स्तरीय चयन ट्रायल होंगे। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव के अनुसार बास्केटबॉल, कबड्डी और टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं के जिला स्तरीय चयन ट्रायल सात सितंबर को शाम तीन बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। इसके बाद मंडल स्तरीय चयन ट्रायल आठ सितंबर को सुबह 11 बजे स्टेडियम में होंगे। सब-जूनियर बालक बास्केटबॉल की प्रदेशीय प्रतियोगिता 11 से 14 सितंबर तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ़ में होगी। वहीं, सीनियर महिला कबड्डी की प्रदेशीय प्रतियोगिता ...