मेरठ, अक्टूबर 20 -- Meerut News: मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विवि और विभिन्न संस्थाओं के तत्वावधान में 21 अक्तूबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम में अखंड भारत का स्वतंत्रता दिवस महापर्व-2026 का आयोजन होगा। इसमें आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की गाथाएं गूंजेगी। सोमवार को होटल मार्स रिसॉर्ट में सुभारती समूह के संस्थापक और कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार डॉ.अतुल कृष्ण ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए 21 अक्तूबर 2026 को आयोजित होने वाले 'अखंड भारत का स्वतंत्रता दिवस महापर्व-2026' की विस्तृत रूपरेखा साझा की। बताया कि 21 अक्तूबर 1943 का दिन भारतीय इतिहास का वह स्वर्णिम पृष्ठ है, जब नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने सिंगापुर में आजाद हिंद की अस्थायी सरकार की स्थापना की थी। आज की पीढ़ी जेन-जी, जेन अल्फा को बताना होगा कि देश की आजादी कठिन संघर्ष,...