Meerut News: स्त्री सत्संग कीर्तन समागम में गूंजी गुरुवाणी
मेरठ, अगस्त 28 -- Meerut News: गुरुद्वारा माता सीता सदर में गुरु ग्रंथ साहिव सम्पूर्णता दिवस पर हो रहे पांच दिवसीय कार्यक्रमों में शुक्रवार को स्त्री सत्संग कीर्तन समागम आयोजित किया गया। शुभारंभ अमरजीत सिंह ने सोदर रहिरास साहिब का पाठ कर किया। कुलजीत कौर, रविंद्र कौर, स्त्री सत्संग सदर और गुरुद्वारा देवपुरी स्त्री सत्संग जत्थे ने गुरबाणी शबदों का कीर्तन कर संगत को निहाल किया। सरदार रणजीत सिंह जस्सल ने गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाओं का उल्लेख किया। नरेंद्रपाल सिंह, रजिंद्र सिंह थापर, जसपाल सिंह, करमनदीप सिंह, सुरजीत सिंह भाटिया, धीरज रावत, रविंद्र सिंह भिंडर आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.