मेरठ, अक्टूबर 1 -- Meerut News: टीपीनगर थाना क्षेत्र में रोहटा रोड पर बुधवार दोपहर स्कूटी पर बैठे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक स्कूटी पर अचेत अवस्था में मिला था। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने जांच की तो उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया कि बरोहटा रोड पर सिटी स्टेशन की ओर जाने वाले फ्लाईओवर के पास खाली मैदान में एक स्कूटी खड़ी थी। उस पर युवक बैठा हुआ था। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। मृतक की पहचान 26 वर्षीय रजत यादव पुत्र राधेश्याम निवासी बैंक कॉलोनी, कंकरखेड़ा के रूप में हुई। यह भी पढ़ें- Meerut News: नशे ने ली एक और जान, स्कूटी पर बैठे-बैठे युवक की मौत, पास में मिले इंजेक्शन पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भ...