Meerut News: स्टेट बॉक्सिंग में देव ने स्वर्ण और अर्णव ने जीता रजत
मेरठ, अक्टूबर 26 -- Meerut News: भराला स्थित केपीएस बॉक्सिंग एकेडमी के प्रशिक्षुओं ने नोएडा में आयोजित दो दिवसीय अंडर-12 मिनी सब जूनियर स्टेट बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण और रजत पदक जीतकर परचम लहरा दिया। पदक विजेता प्रशिक्षुओं के एकेडमी पहुंचने पर साथी प्रशिक्षुओं और ग्रामीणों ने फूलमालाओं से स्वागत सम्मान कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। एकेडमी कोच अरुण कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ के तत्वावधान मे 24 से 25 अक्टूबर तक आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में देव धनखड़ ने अंडर 46 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर परचम लहराया। प्रशिक्षु अर्णव विहान ने अंडर 40 किलोग्राम भार वर्ग में दमदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतकर कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- Kashipur News: यूपी मिनी स्टेट बॉक्सिंग में साई के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.