Meerut News: स्टंटबाजों की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस तैनात
मेरठ, नवम्बर 5 -- Meerut News: मंगलवार दोपहर कंकरखेड़ा के जटौली कट के पास स्कूलों की छुट्टी होने के दौरान कार सवार युवकों ने हुड़दंग मचाया। कार की खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस जांच शुरू कर दी। साथ ही मौके पर पुलिस भी तैनात कर दी गई है। आर्यन स्कूल, कृष्णा पब्लिक स्कूल और वेंक्टेश्वरा स्कूल की छुट्टी एक साथ होने के दौरान यह स्टंटबाजी सामने आई। इसमें कार सवार युवकों ने हुड़दंग मचाया। इससे स्कूली बच्चों को काफी परेशानी हुई। इसकी वीडियो वायरल हो गई। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस गाड़ियों के बारे में जानकारी जुटाने में लग गई है। वहीं, बुधवार को आर्यन स्कूल और कृष्णा पब्लिक स्कूल की छुट्टी होने के बाद कंकरखेड़ा हाईवे चौकी प्रभारी अशोक नौहवार ने पुलिस टीम तैनात कर दी।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.