Meerut News: स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आए बाइक सवार, दो भाइयों की मौत
मेरठ, नवम्बर 24 -- Meerut News: कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया। शोभापुर चौकी के पीछे दो पहिया रोड पर स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद बाइक सवार दो चचेरे भाई ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आ गए जिसमें दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवारों में कोहराम मच गया। जानी क्षेत्र के अफजलपुर पावटी निवासी 22 वर्षीय मोनिश पुत्र तरीकत और उसका चचेरा भाई 24 वर्षीय शकील पुत्र नूर अली पत्थर लगाने का काम करते थे। सोमवार को कंकरखेड़ा क्षेत्र में काम खत्म करने के बाद दोनों बाइक से अपने गांव जा रहे थे। जब वे शोभापुर चौकी के पास दोपहिया रोड पर पहुंचे तो पीछे से आई स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आ गई। इसमें मोनिश की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल शकील को लोगों ने निजी अस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.