मेरठ, सितम्बर 7 -- Meerut News: मवाना के एक निजी स्कूल में कक्षा सातवीं के छात्र की हार्ट अटैक से मौत हो गई। स्कूल स्टाफ छात्र को लेकर मवाना प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे, जहां डाक्टर ने उसकी मौत हार्ट अटैक से होना बताया। बेटे की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। हालांकि उन्होंने पुलिस को तहरीर नहीं दी। मवाना में फलावदा रोड स्थित मोहल्ला काबली गेट निवासी धर्मेन्द्र शर्मा का 14 वर्षीय बेटा कुनाल शर्मा क्षेत्र के एक निजी स्कूल में कक्षा सातवीं का छात्र था। सोमवार दोपहर करीब एक बजे स्कूल के अवकाश के बाद कुनाल अन्य साथियों के साथ घर जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठ गया। उसी समय कुनाल बाथरूम जाने के लिए चला गया। पांच मिनट बाद जब वह नहीं आया तो उसके साथी उसे आवाज देकर बुलाने लगे। स्कूल स्टाफ के कई लोग उसे खोजते हुए बाथरूम तक पहुंचे। बा...