मेरठ, अक्टूबर 18 -- स्कूलों में पर्वों की धूम Meerut News: मेरठ। स्कूलों में शनिवार को नवरात्र, डांडिया उत्सव और दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चे विशेष वेशभूषा में तैयार होकर पहुंचे और भव्य प्रस्तुति दी। अमेरिकन किड्स साकेत में बच्चों ने भगवान राम, लक्ष्मण, सीता, रावण, हनुमान और कुंभकरण की वेशभूषा में पहुंचकर विजयदशमी मनाई। निदेशक क्रांति कवि सौरभ जैन सुमन ने बच्चों को धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में स्कूल कोऑर्डिनेटर प्रिया सैनी और एकेडमिक कोऑर्डिनेटर जै़नब सैफी का सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- Meerut News: नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया दशहरा उत्सवडांडिया उत्सव में बच्चों की प्रस्तुति द इंटरनेशनल मास्टर अकादमी रक्षापुरम में डांडिया उत्सव में बच्चों ने रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में नृत्य प्रस्तुत किय...